{"_id":"6a00df0853a531098208adc2","slug":"catalogue-full-of-discounts-ahead-of-summer-season-rush-for-confirmed-tickets-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175156-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी की छुट्टियों से पहले ट्रेनों में सीटें फुल, कंफर्म टिकट को मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी की छुट्टियों से पहले ट्रेनों में सीटें फुल, कंफर्म टिकट को मारामारी
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़
- विशेष ट्रेनों के बावजूद लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को नहीं मिल रही कन्फर्म टिकट
- गर्मी की छुट्टियों में बाहर घूमने की तैयारी कर रहे यात्रियों के सामने खड़ी हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। गर्मी की छुट्टियां अभी शुरू भी नहीं हुई हैं, लेकिन ट्रेनों में अभी से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लोगों ने घूमने की योजना पहले ही बना ली है, जिसकी वजह से कई प्रमुख रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। सीट को लेकर मारामारी मची है। वेटिंग 50 के पार पहुंच गई। कई ट्रेनों में तो नो रूम हो चुका है।
गर्मी की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। इसलिए लोगों ने बाहर घूमने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। बाहर जाने के लिए ट्रेनों में धड़ाधड़ बुकिंग कराई जा रही है। रेलवे नियमों के तहत किसी भी ट्रेन में 60 दिन पहले टिकट बुकिंग की जा सकती है। इसी कारण मई माह के लिए बुकिंग शुरू होते ही लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग का ग्राफ बढ़ा है। सहारनपुर-जम्मू और सहारनपुर-वाराणसी रेलमार्ग की ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव है। यह हाल तब है जब रेलवे की ओर से समर विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही है। यात्रियों की भीड़ कम नहीं हुई है।
-- यह है ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
ट्रेन नंबर 12326 नंगलडैम-कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 30 मई को स्लीपर कोच में 60, छह जून को 66, 13 जून को 43 वेटिंग है। 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस में 30 मई को स्लीपर कोच में 29, 31 मई को 22 और एक जून को 27 वेटिंग है। इनके अलावा गंगा सतलुज एक्सप्रेस में 30 मई को स्लीपर में 52, 31 मई को 44 और एक जून को 47 वेटिंग है।