फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Caste census will only benefit the deprived sections of the country: Harish Rawat

जातिगण गणना से ही होगा देश के वंचित वर्ग का भला : हरीश रावत

Wed, 22 Jan 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Caste census will only benefit the deprived sections of the country: Harish Rawat
-भगवानपुर में निकाय चुनाव का प्रचार करने जाते वक्त छुटमलपुर में रुके पूर्व सीएम
विज्ञापन


फोटो-16
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि देश के कमजोर वर्ग को ऊपर उठाने के लिए जातिगत गणना सटीक माध्यम है। उन्होंने कहा कि देश में वंचित वर्ग का शोषण बढ़ा है और सरकार इसे रोक पाने में विफल रही है।


देहरादून से भगवानपुर जाते समय कुछ देर के लिए हरीश रावत छुटमलपुर में कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा एडवोकेट के निवास पर रुके। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जातीय जनगणना से ही सुविधाओं से वंचित वर्ग की आर्थिक और सामाजिक हालत का ठीक आंकलन सामने आ सकेगा। इसके बाद उनके जीवन स्तर में सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शक्तिशाली नेता ने बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान किया, लेकिन पार्टी ने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यह भाजपा की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश में आज किसान, मजदूर, महिलाओं और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़े हैं। हरीश रावत ने कहा कि गन्ना मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। किसान को अपने हकों की मांग के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है, यह सरकार की विफलता है। इससे पहले यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब, प्रधान नासिर, प्रधान फरमान मलिक, मनोज चौधरी, रामबीर सिंह, राव यूसुफ, नासिर सैफी, पारस चौधरी, अरशद मलिक आदि ने माल्यर्पण कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed