फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cashless system for the benefit of friends

दोस्तों के फायदे के लिए कैशलेस व्यवस्था

Mon, 26 Dec 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cashless system for the benefit of friends
बोलते राजबब्बर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राज बब्बर ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चंद दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी और कैशलेस व्यवस्था की है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को विदेशों के हाथ बेचने का आरोप भी लगाया। वह रविवार को बाबा लाल दास मार्ग स्थित गांधी कॉलोनी में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता में राज बब्बर ने कहा कि हिंदुस्तान में 98 फीसदी कैश व्यवस्था है। मात्र दो फीसदी लोग ही कैशलेस व्यवस्था अपनाते हैं। मोदी पूरे देश को कैशलेस व्यवस्था से जोड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि हम रुपये देकर कोई सामान खरीदते हैं और उसका पक्का बिल लेते हैं तो उस पर टैक्स लगता है। टैक्स का रुपया सरकार के खाते में जाता है और यह पैसा देश के विकास में लगता है।

मगर यदि हम कैशलेस व्यवस्था के तहत पेटीएम, मास्ट कार्ड या वीजा आदि का उपयोग करते हैं तो इसमें आम आदमी से दो से पांच प्रतिशत पैसा कटता है। इन कंपनियों को चलाने वाले विदेशी हैं।

ऐसे में हमसे कटने वाला पैसा विदेशियों के खाते में जाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद, जिलाध्यक्ष शशी वालिया, नगर अध्यक्ष हाजी बहार अहमद, मुकेश चौधरी, नरेश सैनी, गणेश दत्त शर्मा, विश्वदयाल छोटन आदि थे।  

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि करीब 20 दिन पहले एक बड़ी मैग्जीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के दस टॉप लोगों में जगह दी थी। मगर चार दिन पहलेे ही उसी मैग्जीन के संपादकों ने नोटबंदी को मजदूरों, किसानों, गरीबों और आम आदमी के लिए क्राइम बताया है। 
 
प्रदेश में कांग्रेस का चेहरा शीला दीक्षित की जगह यदि राज बब्बर को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पार्टी घोषित करे तो? इस सवाल के जवाब में बब्बर ने कहा कि शीला अनुभवी नेता हैं।


सबसे पहले मुगलों ने दिल्ली को अपने तरीके से बसाया था। उसके बाद अंग्रेज आए और उन्होंने अपने तरीके से दिल्ली को बसाया। उनके बाद शीला दीक्षित ऐसी नेता रहीं, जिन्होंने विकास कर दिल्ली की सूरत बदल दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed