{"_id":"60ae911a8ebc3edb171cf428","slug":"cash-and-mobile-phone-looted-from-staff-nurse-saharanpur-news-mrt5398794128","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स से नकदी व मोबाइल फोन लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स से नकदी व मोबाइल फोन लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। गंगोह रोड पर दिनदहाड़े स्टाफ नर्स से एक बदमाश ने नगदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गया। नर्स का ड्यूटी पर पहला दिन था और वह अंबेहटा सीएचसी में ज्वाइन करने जा रही थी।
सहारनपुर शहर निवासी यासमीन ने बताया कि उसकी अभी कुछ समय पूर्व ही नौकरी लगी है। नौकरी का बुधवार को पहला दिन था। वह शहर से थ्री व्हीलर में सवार होकर गंगोह रोड पर उतर गई। इसके बाद बस का इंतजार करने लगी। तभी एक बदमाश पीछे से आया उससे मोबाइल फोन और बैग में रखे करीब पांच हजार की नगदी लूट ली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद नर्स किसी तरह अंबेहटा पहुंची और सीएचसी प्रभारी ओमवीर सिंह को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को मामले से अवगत कराया। कोतवाली नकुड़ पुलिस थाना कुतुबशेर क्षेत्र में वारदात होने की बात कह रही है, जबकि थाना कुतुबशेर पुलिस का कहना है कि कोतवाली नकुड़ क्षेत्र में घटना हुई है। फिर भी उन्होंने बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को लगा दिया गया। सीओ चंद्र प्रकाश का कहना है कि जल्द बदमाश को पकड़कर नगदी व मोबाइल फोन बरामद कर लिया जाएगा।