फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cash and jewelery stolen by breaking the locks of the locked house

बंद मकान के ताले तोड़ नकदी और जेवर चोरी

Fri, 08 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery stolen by breaking the locks of the locked house
नानौता में चोरी के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
नानौता/नागल (सहारनपुर) बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने पूर्व सभासद के पुत्र के घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी तथा अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चोर कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। उधर नागल में भी चोरों ने एक ग्रामीण का पर्स और दो मोबाइल चोरी कर लिए।
विज्ञापन

नानौता के पूर्व सभासद अकरम अंसारी के पुत्र आमिर अंसारी ने बताया कि वह मोहल्ला अफगानान स्थित महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहता है। बृहस्पतिवार को वह अपने परिवार सहित शामली स्थित रिश्तेदारी में गया हुआ था। शुक्रवार को जब वह मकान पर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे पड़े व सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि रात में चोरों द्वारा उसके बंद मकान के ताले तोड़कर कमरे से सोने की चैन, लॉकेट, टिक्का, दो सोने की अंगूठी, 2 जोड़ी सोने के बुंदे, 6 जोड़ी चांदी की पाजेब, चार कंगन चांदी, एक चांदी की बच्चे की चैन, 30 हजार रुपये कीमत का कपड़ा, 60 हजार की नगदी, एक एलसीडी, एक मोबाइल व रसोई गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। उसके द्वारा मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की गई।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में पड़ोस के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में रात्रि में करीब 1:45 बजे बाइक सवार दो युवक मकान के पास से गुजरते हुए दिखाई दे रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के गांव कोटा निवासी विकास धीमान पुत्र रामकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रात में किसी चोर ने उसके घर में घुसकर उसके दो मोबाइल एवं पर्स चोरी कर लिया। पर्स में तीन हजार रुपये वह अन्य कागजात भी थे। चोरी होने का पता उसे सुबह जागने के बाद लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed