फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cases on the Nivesh Mitra portal must be resolved within the stipulated timeframe: District Magistrate.

निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के भीतर निस्तारित हो प्रकरण : जिलाधिकारी

Wed, 15 Jul 2026 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 15 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Cases on the Nivesh Mitra portal must be resolved within the stipulated timeframe: District Magistrate.
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक कलक्ट्रेट परिसर स्थित नवीन सभागार में हुई। उन्होंने निर्देश दिए कि निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा के अंदर प्रकरणों को निस्तारित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि उद्यमियों और व्यापारियों के कार्य प्राथमिकता से किए जाएं। इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीए के एई से संतोषजनक जवाब न मिलने के कारण नाराजगी व्यक्त की गई। देहरादून रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में सड़क निर्माण एवं पथ प्रकाश के साथ पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग ने सरसावा टोल कर से नकुड़ कट व देहरादून फोरलेन हाईवे के टोल कर से गागलहेड़ी तक सांकेतिक बोर्ड लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने स्थलीय जांच के निर्देश दिए। यूपीसीडा को औद्योगिक क्षेत्र पिलखनी, अंबाला रोड से पानी निकासी के लिए नाले निर्माण के संबंध में निरीक्षण के निर्देश दिए। व्यापारी मुकुंद मनोहर गोयल ने डीएम आवास से सिविल अस्पताल के पीछे वाली सड़क को चौड़ा करने व नाले के निर्माण के दौरान सड़क पर आ रहे पंप स्टेशन की समस्या रखी। जिलाधिकारी ने व्यापारियों को व्यापार में आ रही समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि यह बैठक व्यापारियों के हित में है। संबंधित अधिकारी समस्याओं का शीघ्रता से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी व उद्योग बंधु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed