{"_id":"6138e3b28ebc3ee2141b62b9","slug":"case-of-tax-evasion-from-liquor-factory-distillery-owner-property-will-be-attached-50-thousand-reward-announced","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब फैक्टरी से टैक्स चोरी का मामला: डिस्टिलरी मालिक की होगी कुर्की, 50 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब फैक्टरी से टैक्स चोरी का मामला: डिस्टिलरी मालिक की होगी कुर्की, 50 हजार का इनाम घोषित
Wed, 08 Sep 2021 09:54 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 08 Sep 2021 09:54 PM IST
सार
यह मामला एंटी करप्शन सीबीआई सेंट्रल न्यायालय में चल रहा है। इसकी जांच एसआईटी लखनऊ कर रही है। फैक्टरी से शराब निकालने में की गई टैक्स चोरी के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 13 आरोपी फरार हैं। इनमें मुख्य आरोपी फैक्टरी मालिक प्रणय अनेजा भी शामिल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
टपरी स्थित डिस्टिलरी दि कोऑपरेटिव कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के मालिक प्रणय अनेजा को न्यायालय ने फरार घोषित कर दिया है। एसआईटी ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। न्यायालय से अनुमति मिलने पर प्रणय अनेजा के नई दिल्ली आवास पर पहुंचकर कुर्की का नोटिस चस्पा करा दिया है। साथ ही लाउड स्पीकर के जरिये मुनादी भी कराई गई।
विज्ञापन
यह मामला एंटी करप्शन सीबीआई सेंट्रल न्यायालय में चल रहा है। इसकी जांच एसआईटी लखनऊ कर रही है। फैक्टरी से शराब निकालने में की गई टैक्स चोरी के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 13 आरोपी फरार हैं। इनमें मुख्य आरोपी फैक्टरी मालिक प्रणय अनेजा भी शामिल है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन सीबीआई सेंट्रल न्यायालय ने प्रणय अनेजा को फरार घोषित करते हुए कुर्की की उद्घोषणा की अनुमति दी थी। इसी के चलते बुधवार को एसआईटी की टीम नई दिल्ली के मालवीयनगर स्वामीनगर पहुंची और वहां प्रणय अनेजा के आवास पर नोटिस चस्पा कराया। एसआईटी प्रभारी आईपीएस देवरंजन वर्मा ने बताया कि प्रणय अनेजा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। नई दिल्ली स्थित आवास पर कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस चस्पा करा दिया है और मुनादी भी कराई गई।
विज्ञापन