{"_id":"6465dac74b213cec220e4b6a","slug":"case-of-pushing-in-the-canal-dead-body-of-elder-brother-found-search-for-younger-one-continues-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में धक्का देने का मामला: बड़े भाई का शव मिला, छोटे की तलाश जारी, पढ़ें-क्या है पूरी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में धक्का देने का मामला: बड़े भाई का शव मिला, छोटे की तलाश जारी, पढ़ें-क्या है पूरी घटना
Thu, 18 May 2023 03:07 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 18 May 2023 03:07 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद के गागलहेड़ी में बड़े भाई को गंगनहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई पुलिस अभिरक्षा से छूटकर गंगनहर में कूद गया। पुलिस की कई टीमें दोनों की तलाश में जुटी थीं।
विज्ञापन
आरोपी छोटा भाई बाएं व बड़ा भाई दाएं (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए युवक को गंग नहर में धक्का देने का आरोपी छोटा भाई भी पुलिस से छूटकर नहर में कूद गया। रविवार से गायब माली गांव के युवक आवेश का शव गगनहर से पुलिस ने बरामद कर लिया है। आवेश की हत्या का आरोप उसी के छोटे भाई शोएब पर लगा है। शोएब भी पुलिस से छूटकर गंग नहर में कूद गया था जिसकी तलाश रुड़की गंग नहर में अभी जारी है।
विज्ञापन
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि दो दिन की मेहनत के बाद गोताखोरों की मदद से गुरुवार सुबह को आवेश का शव गंगनहर से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: RAPIDX: दुहाई डिपो पहुंची दसवीं रैपिड रेल, जून में उद्घाटन की तैयारी, पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी
विज्ञापन
छोटे भाई शोएब के शव की भी तलाश की जा रही है। मंगलवार शाम को शोएब को शिन्नाख्त कराने के लिए गगनहर लाया गया था जहां पर पुलिसकर्मियों से छूट कर नहर में कूद गया था। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
प्रभारी निरीक्षक सुनील नेगी ने बताया कि शाम तक शव को सहारनपुर लाया जा सकता है। वहीं माली गांव मे आवेश का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ घर पर आनी शुरू हो गई है। घर की महिलाओ का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।