फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case of disproportionate assets registered against Lekhpal

Saharanpur News: लेखपाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

Sun, 09 Feb 2025 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Case of disproportionate assets registered against Lekhpal
सहारनपुर। एंटी करप्शन यूनिट (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) की सहारनपुर शाखा ने आय से अधिक संपत्ति का जिले में पहला मामला दर्ज कराया है। बेहट तहसील के लेखपाल पर जांच के दौरान 39.03 गुना अधिक संपत्ति मिली है, जिसका हिसाब वह नहीं दे सके। लेखपाल मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ बेहट थाने में केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

एंटी करप्शन यूनिट प्रभारी जसपाल सिंह ने बताया कि बेहट तहसील के लेखपाल रियासत अली को लेकर किसी ने शासन में शिकायत भेजी थी, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के बारे में जानकारी दी गई थी। शासन की तरफ से इसकी जांच आई थी, जिसके आधार पर जांच शुरू कराई गई। लेखपाल की आय कितनी थी, क्या स्रोत थे आदि बिंदुओं को जांचा गया। यह जांच करीब एक साल चली। इस दौरान लेखपाल पर आय से अधिक 39.03 गुणा अधिक संपत्ति मिली।
विज्ञापन

वह 23 लाख 44 हजार 576 रुपये की संपत्ति का हिसाब नहीं दे सके। इसके बाद लेखपाल के खिलाफ पिछले माह बेहट थाने में आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कराया गया था, जिसकी रिपोर्ट अब शासन को भेज दी गई थी। सहारनपुर में एंटी करप्शन यूनिट शुरू होने के बाद आय से अधिक संपत्ति का यह पहला मामला दर्ज कराया गया है। बता दें, कि यह यूनिट अक्तूबर 2023 में बनी थी और 2024 के शुरुआत में सक्रिय हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed