फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed for GST tax evasion of Rs 2.76 croreCase filed for GST tax evasion of Rs 2.76 crore

Saharanpur News: जीएसटी में 2.76 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Oct 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Case filed for GST tax evasion of Rs 2.76 croreCase filed for GST tax evasion of Rs 2.76 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त बृजभान गुप्ता ने एक व्यापारी के खिलाफ जीएसटी पोर्टल पर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि व्यापारी ने फर्जी बिलिंग कर बोगस आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) कर सरकार को 2.76 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
राज्य कर विभाग में खंड-दो के सहायक आयुक्त बृजभान गुप्ता ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि फर्म का पंजीयन नुमाइश कैंप निवासी भारत भूषण के नाम से है। जांच में पाया कि भारत भूषण ने जीएसटी पोर्टल पर उपलब्ध विवरणों में किसी खरीदारी के बिना बिक्री दर्शायी और बोगस आईटीसी से समायोजित किया। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 में फर्जी लेनदेन दिखाकर सरकार को 2.76 करोड़ रुपये की हानि पहुंचाई।
विज्ञापन

राज्य कर विभाग ने व्यापारी पर 1.43 करोड़ रुपये की कर मांग सृजित की है। सहायक आयुक्त बृजभान गुप्ता ने व्यापारी भारत भूषण के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed