फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed against six unknown persons including BJP councilor

Saharanpur News: भाजपा पार्षद समेत छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 13 May 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 13 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case filed against six unknown persons including BJP councilor
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने वार्ड संख्या-50 के भाजपा पार्षद अमित त्यागी समेत छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इन पर निर्माण कार्य करने वाली निजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल तिवारी से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने व मारपीट का आरोप है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बीते दिनों हकीकत नगर में सड़क निर्माण कार्य बंद होने पर स्थानीय पार्षद अमित त्यागी ने व्यापारियों के साथ मिलकर नगर निगम अधिकारियों और कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों का घेराव कर हंगामा किया था। निर्माण कार्य कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर विशाल तिवारी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वार्ड संख्या-50 के पार्षद अमित त्यागी 20 लाख रुपये मांग रहे। उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया था। जनवरी माह में पार्षद मौके पर आकर गाली-गलौज और धमकी देते हुए चार लाख रुपये ले गए। वह 20 लाख रुपये की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

आरोप है कि 21 अप्रैल को पार्षद अपने पांच-छह साथियों के साथ कार्यालय पहुंचे। पार्षद व उनके साथ आए लोगों ने लात-घुसों व चप्पलों से मारा। इस दौरान उनके गले से लगभग दो तोले की सोने की चेन भी छीन ली गई। बंधक बनाकर भी रखा गया। प्रोजेक्ट मैनेजर ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की। इसके बाद थाना सदर बाजार पुलिस ने पार्षद अमित त्यागी और छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- सीओ द्वितीय कर रहे थे मामले की जांच
प्रोजेक्ट मैनेजर ने पार्षद और अन्य लोगों पर जो आरोप लगाए थे कि उनकी जांच करने के लिए एसएसपी ने सीओ द्वितीय को नामित किया था। कई दिनों तक जांच चली। दोनों पक्षों के लोगों के बयान हुए। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।

------
यह बोले पार्षद
पार्षद अमित त्यागी का कहना है कि इस मामले में समझौता हो चुका है। समझौते की कॉपी भी थाने भिजवा दी गई थी। पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed