फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Case filed against 17 people for fraudulently selling land worth crores

Saharanpur News: धोखाधड़ी से करोड़ों की जमीन बेचने के मामले में 17 पर केस दर्ज

Sun, 31 Aug 2025 11:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 31 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case filed against 17 people for fraudulently selling land worth crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। गांव मढ़ स्थित करोड़ों रुपये की जमीन धोखाधड़ी से अपने नाम कराकर बेचने में मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर 17 लोगों पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी हिमा गिल ने बताया कि उसकी दादी प्रीतम कौर की गांव मढ़ में जमीन थी। प्रीतम कौर के बेटे जसबीर की शादी अनिता पांडेय से हुई थी। जसबीर सिंह ने अनिता से तलाक लेकर दूसरी शादी कर ली थी। इसी दौरान जसवीर और उसके बाद प्रीतम कौर का निधन हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद अनिता ने उसके परिवार के जहान सिंह को बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गई। उसने राजस्व अधिकारियों से मिलकर खुद का जसबीर की विधवा दर्शाते हुए अपना नाम राजस्व अभिलेखों में अंकित करा लिया। अनीता पांडेय ने जहान सिंह को दवाई देकर पागल बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके साथ अपने नाम संयुक्त रूप से बैंक खाता खुलवाकर करोड़ों रुपये की जमीन बेच दी। हिमा गिल का आरोप है कि अनिता ने उसके हिस्से की भी जमीन बेच दी। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

-------
इनके खिलाफ दर्ज हुआ केस
कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने अनिता पांडेय निवासी डालनवाला देहरादून, नवीन कुमार मितल, हरिप्रकाश मितल निवासीगण चर्च कम्पाउंड थाना जनकपुरी, भानू निवासी करोल बाग थाना करोल बाग दिल्ली, आबिद अहमद निवासी गांव शेखपुरा कदीम, जियाउल्ला खान, निवासी इलाहीपुरा, शाजिया खान निवासी बेहट रोड सहारनपुर, उजमा खान संसारपुर, शोएब, फैजान कैलाशपुर, राशिद अमन कालोनी, अदनान दानिश खुमरान, सुलेमान उपवन विहार, तरुणा राघवपुरम, शुऐब खान, हुमैरा डिफेंस कालोनी, गौरव कम्बोह कटहरा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed