{"_id":"5f1f18518ebc3e639f71e2a3","slug":"careless-hope-in-work-will-be-free-of-service-dm-saharanpur-news-mrt4933716166","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम में लापरवाह आशा को किया जाएगा सेवा मुक्त: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम में लापरवाह आशा को किया जाएगा सेवा मुक्त: डीएम
विज्ञापन
सहारनपुर । जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि सामुदायिक एवं प्राइमरी स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्य में लापरवाह आशा को चिह्नित कर सेवा से मुक्त किया जाए। उन्होंने जिला महिला अस्पताल के 15 दिनों का सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिना अनुमति के अस्पताल के चक्कर लगाने वाली आशा को चिह्नित कर तत्काल दंडित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वाली आशा को पुरस्कृत किया जाए।
सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि शिकायत आ रही है कि झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीणों का इलाज के नाम पर शोषण कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को इनके खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला होम्योपैथी व आयुर्वेदिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां पंजीकृत की सूची तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराएं। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिया कि वो डॉक्टरों की टीम बनाकर इस शिकायत की सत्यता की जांच कराएं कि क्या किसी डेंटिस्ट की गलत दवाई के कारण मरीज को हाथ कटवाना पड़ा है। 31 जुलाई तक चलने वाले जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़े का सही डाटा एकत्रित कराया जाए । आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम को बताया गया कि जिले के 24 सरकारी तथा 18 पंजीकृत निजी एवं प्राइवेट अस्पतालों में कार्ड धारकों का इलाज किया जा रहा है। जिले के एक लाख 37 हजार परिवारों को योजना का लाभ मिल रहा है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी बीएम सोढी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसके वार्ष्णेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर वीएस पुंडीर, डॉक्टर धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे।