{"_id":"65493d216b0343e43a02fb67","slug":"card-holders-will-be-verified-ration-cards-will-be-made-for-eligible-people-instead-of-ineligible-ones-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-12713-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कार्ड धारकों का होगा सत्यापन, अपात्रों के स्थान पर पात्रों के बनेंगे राशनकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कार्ड धारकों का होगा सत्यापन, अपात्रों के स्थान पर पात्रों के बनेंगे राशनकार्ड
Tue, 07 Nov 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के बाद अपात्रों के स्थान पर पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत और राशन कार्ड से वंचित श्रमिकों के प्राथमिकता के आधार पर कार्ड बनाए जाएंगे।
सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिलाधिकारी ने अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के सत्यापन को लेकर एक बैठक की। उन्होंने कहा कि सत्यापन के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना तथा निःशक्त पेंशन योजना के लाभार्थी के पात्र पाए जाने पर उनका राशन कार्ड बनाया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए कि जनपद में अभियान चलाकर अपात्रों को चिह्नित कर उनका राशन कार्ड निरस्त किए जाए। साथ ही पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यह कार्य 31 दिसंबर तक पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यापन टीम द्वारा जांच में जिन अपात्र कार्डधारकों का राशनकार्ड निरस्त किया जाए उनकी अपात्रता का कारण भी स्पष्ट रूप से उल्लिखित होने चाहिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सुमित महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, ज्वाईंट मजिस्ट्रेट उत्सव आनंद, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।