फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car stuck in water filled underpass, riders broke glass

अंडरपास में भरे पानी में फंसी कार, सवारों को शीशे तोड़ निकाला

Sun, 23 Jan 2022 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Car stuck in water filled underpass, riders broke glass
नानौता। भनेड़ा खेमचंद-पांडुखेड़ी मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास 115 में भरे पानी में कार फंस गई। कार सवार ग्राम प्रधान के पुत्र सहित तीन लोगों को ग्रामीणों ने शीशे तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर पौने एक बजे गांव भैंसराऊ की ग्राम प्रधान सुमित्रा देवी का पुत्र धर्मवीर चौधरी अपने ड्राइवर नितिन व एक अन्य ग्रामीण जानी के साथ भनेड़ा गांव लौट रहा था। अंडरपास में पानी का अंदाजा न हो पाने के चलते चालक ने कार को वहां से निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान पानी के बीच में जाकर गाड़ी बंद हो गई और पानी खिड़की तक जा पहुंचा। पानी के अंदर गाड़ी की खिड़की न खुल पाने पर धर्मवीर द्वारा पांडुखेड़ी के प्रधान सोमपाल सिंह को मोबाइल पर फोन करके मदद मांगी गई। इसके बाद ग्राम प्रधान ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने पानी में घुसकर कार का शीशा तोड़ कर तीनों फंसे हुए लोगों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से खासी मशक्कत के बाद कार को अंडरपास के पानी से बाहर निकाला गया। वहीं अंडरपास में जलभराव के बाद हो रही आए दिन की परेशानी के चलते ग्रामीणों में गुस्सा बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कर्मबीर सैनी, जरनैल सैनी, श्यामवीर राणा, कर्नल सैनी, सुशील कुमार, देवेंद्र चौधरी, प्रदीप कुमार, अमित सैनी, आदेश राणा, अनुज कुमार, अमित चौधरी आदि का कहना है कि दो दिन पूर्व शुक्रवार को नई दिल्ली से नानौता पहुंचे रेलवे के एडीआरएम अनुपम सिंह को इस समस्या से अवगत कराया गया था। उनके द्वारा जुलाई तक समस्या का समाधान करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed