फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car occupants caught four cowboys after the encounter

मुठभेड़ के बाद कार सवार चार गोकश पकड़े, गोमांस बरामद

Tue, 02 Nov 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Car occupants caught four cowboys after the encounter
छुटमलपुर। फतेहपुर पुलिस ने सोमवार की रात में कलसिया मार्ग पर मुठभेड़ के बाद चार गोकशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 130 किलोग्राम गोमांस, फर्जी नंबर प्लेट लगी सेंट्रो कार, दो तमंचे और दो छुरी बरामद हुई हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। पकड़े बदमाशों में से एक पर बीस और अन्य पर दस-दस मुकदमें विभिन्न थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया सोमवार की रात में पुलिस टीम फतेहपुर कलसिया मार्ग पर गश्त कर रही थी। भटपुरा बाईपास पर एक कार को जब टीम ने रुकने के लिए हाथ दिया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर कार दौड़ा दी। टीम ने पीछा कर कार सवारों की घेराबंदी कर दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें से 130 किलो मांस, दो तमंचे 315 बोर और दो छुरी बरामद हुई। पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कराने पर उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए वकील उर्फ छोटा, शहनवाज, शोएब निवासी गंदेवड़ा थाना फतेहपुर और शेरू निवासी मोहम्मदपुर गाडा थाना जनकपुरी ने पूछताछ में बताया कि वे गोवध कर गोमांस को फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से आस पास के गांवों में सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

एसओ ने बताया कि उक्त चारों के खिलाफ संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेजा।
इनसेट
शातिर किस्म के अपराधी हैं पकड़े गए गौकश
पकड़े गए गोकश शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनमें से वकील पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में 20 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि शहनवाज पर 12, शेरू पर दस और शोएब पर नौ मुकदमे विभिन्न अपराधों के दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed