{"_id":"61f97e5c7c3dc567215998ca","slug":"car-going-to-ganga-snan-dies-due-to-truck-collision-four-injured-saharanpur-news-mrt575458992","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से गंगा स्नान करने जा रहे कार सवार की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से गंगा स्नान करने जा रहे कार सवार की मौत, चार घायल
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : SAHARANPUR
ट्रक की टक्कर से गंगा स्नान को जा रहे कार सवार की मौत, चार घायल
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। गंगा स्नान करने जा रहे यात्रियों की कार को अंबाला हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाओं सहित चार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजते हुए शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार जय भगवान (40) पुत्र रामधारी सिंह अपने परिजनों अंकित पुत्र मायाराम, श्याम मूर्ति पुत्र रामकिशोर, उषा रानी, सोनी निवासीगण गांव बुडमाजरा खिजराबाद यमुनानगर कार से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। मंगलवार सुबह जैसे ही इनकी कार देहरादून-अंबाला हाईवे से होते हुए गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव भाभरी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बामुश्किल बाहर निकाला, लेकिन तब तक चालक जयभगवान की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जबकि शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मौके से फरार हुए चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।