फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car fell into river, youth killed, partner injured

नदी में गिरी कार, युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Car fell into river, youth killed, partner injured
अवनीश का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह(सहारनपुर)। यमुना नदी घूमने आए तीन दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पटरी से नीचे करीब दस फीट गहराई पर नदी में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने सीएचसी गंगोह भर्ती कराया।
विज्ञापन

अयोध्या के आंबेडकर नगर निवासी अवनीश (24) पुत्र रामपथ दिल्ली के बालगढ़ स्थित पैलवेक टेक्नोलॉजी में काम करता था। मंगलवार को वह अपनी कंपनी के हरियाणा के जिला करनाल स्थित सेंटर पर आया था। जहां से बुधवार की शाम वह कंपनी में काम करने वाले अपने दोस्तों भूपेंद्र शर्मा पुत्र महेश शर्मा निवासी हैदराबाद सिकंदराबाद आंध्रप्रदेश और सनातन मेहती पुत्र राजेंद्र निवासी नाथपुर जाजपुर उड़ीसा के साथ कार में सवार होकर गंगोह क्षेत्र में यमुना नदी पर घूमने आया था। रात साढे़ आठ बजे लौटते वक्त यमुना पटरी पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसे में अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी भूपेंद्र शर्मा घायल हो गया। दुर्घटना में सुरक्षित बचे सनातन ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुलाया। इसके बाद दौलतपुर पुलिस चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने शव और घायल को गंगोह सीएचसी भिजवाया। जहां भूपेंद्र का उपचार किया गया। कार भूपेंद्र चला रहा था। कोतवाली प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव का पंचनामा भरा जा रहा है। परिजनों के आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed