फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car driver slams on brakes to save Nilgai, collides with tempo, eight injured

Saharanpur News: नीलगाय बचाने को कार चालक ने मारे ब्रेक, टेंपो टकराया, आठ घायल

Fri, 26 Sep 2025 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Sep 2025 12:48 AM IST
सार

नानौता के दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दरियापुर के पास अचानक नीलगाय सड़क पर आ गई। कार चालक के ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहा टेंपो टकरा गया, जिसमें दस लोग घायल हुए। तीन घायलों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Car driver slams on brakes to save Nilgai, collides with tempo, eight injured

विस्तार

नानौता। क्षेत्र के दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित गांव दरियापुर के पास अचानक सड़क पर आई नील गाय को बचाने के लिए कार चालक ने जैसे ही ब्रेक मारे पीछे से आ रहा टेंपो उसे टकरा गया। हादसे में टेंपो सवार दस लोग घायल हो गए जिनमें से तीन को गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार रात गांव दरियापुर कट के पास हुआ। सहारनपुर से दिल्ली जा रही कार के सामने अचानक से एक नील गाय आ गई। उसे बचाने के लिए जैसे ही कार चालक ने ब्रेक लगाए तो पीछे चल रहा टेंपो उससे टकरा गया। हादसे में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष धीरज रोहिला, उनकी बेटी शगुन निवासीगण मोहल्ला चाहमंजली, अनुज शर्मा मोहल्ला अफगानान नानौता, कासिफ निवासी जलालबाद, पारुल कुआंखेड़ा, अनीश कुरैशी, उदय, प्रवेश आदि घायल हो गए। इनमें से अनीस कुरैशी और अनुज शर्मा को जिला अस्पताल भेज दिया गया जबकि अन्य का उपचार नानौता सीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने घटनास्थल से कार व टेंपू को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed