फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car driver dies in collision with DCM, companion critical

Saharanpur News: डीसीएम की टक्कर से कार चालक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 31 May 2024 04:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Car driver dies in collision with DCM, companion critical
नागल। सीडकी-झबरेड़ा मार्ग पर गांव बोहडूपुर के पास डीसीएम की टक्कर से कार सवार थाना मंगलौर के गांव ताशीपुर निवासी प्रमोद त्यागी 75 की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रमोद त्यागी पुत्र जनेश्वर त्यागी अपने गांव के ही साथी विद्यानंद पुत्र रामचंद्र परमहंस को गांव खजूर वाला में एक डॉक्टर के पास लेकर आ रहे थे। गांव बोहडूपुर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रहे डीसीएम ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने प्रमोद त्यागी को मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। सीओ देवबंद अशोक सिसोदिया ने बताया कि मामले में अभी तक तहरीर नहीं आई है। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed