फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collides with woman, dies

कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car collides with woman, dies
सहारनपुर। देहरादून हाईवे पर कार ने एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। जिला अस्पताल से महिला को हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शव का पोस्टमार्टम कराकर के परिजनों के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र केे गांव मोहम्मदपुर गाढ़ा निवासी 40 वर्षीय ऊषा देहरादून रोड पर सड़क किनारे पैदल जा रही थी। कार ने उसे टक्कर मार दी और वह दूर जा गिरी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और चालक को कार सहित पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया। मृतका के चाचा इंद्र सिंह ने बताया कि ऊषा को दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वहां उसकी मौत हो गई। महिला के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। परिजनों की ओर से आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर आरके नागर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, दिल्ली रोड पर बाइक स्लीप होने से गलीरा रोड निवासी 18 वर्षीय मनीष घायल हुआ। इसके अलावा चिलकाना रोड पर बाइकों की टक्कर में चिलकाना निवासी सुमित और राजू घायल हुए। 108 एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कराया। इसके अलावा सड़क दूधली में अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार दो व्यक्ति घायल हुए, जिन्हें भी अस्पताल में उपचार दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed