फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collides with tree after tire burst, one dead

टायर फटने के बाद कार पेड़ से टकराई, एक की मौत

Mon, 28 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree after tire burst, one dead
टायर फटने के बाद कार पेड़ से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। रविवार दोपहर सिड़की खेड़ा मुगल मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित होकर कार पेड़ से टकराती हुई सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
जानकारी के अनुसार थाना भगवानपुर के गांव नन्हेड़ा निवासी मनोज (55) पुत्र चंद्रप्रकाश अपने दो साथियों दीपक एवं आर्या के साथ नागल थाने के गांव बोहड़पुर स्थित नर्सरी से अमरूद के पेड़ लेने आए थे। दोपहर करीब एक बजे यह लोग कार से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह दंघेड़ा मोड़ से आगे निकले तो उनकी कार का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकरा कर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि बाकी दो को मामूली चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि बाकी दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते नागल पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए हैं। यदि वे तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed