फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Car collided with dumper due to tire burst, two died

टायर फटने पर डंपर से टकराई कार, दो की मौत

Tue, 14 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Car collided with dumper due to tire burst, two died
सहारनपुर बाईपास पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहरादून-पंचकुला हाईवे पर सहारनपुर में सबदलपुर के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई इनोवा कार सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना कुतुबशेर पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

यह हादसा सोमवार शाम करीब चार बजे हुआ। वसंत विहार पटियाला (पंजाब) निवासी दलजेंद्र शर्मा अपने परिवार के सदस्य की अस्थियां गंगा में विसर्जित कर हरिद्वार से इनोवा कार से लौट रहे थे। उनके साथ कार में विशाल, गौरव शर्मा, सन्नी और एक दोस्त सहित छह लोग सवार थे। पुलिस के मुताबिक सहारनपुर बाईपास पर जब वह सबदलपुर के पास पहुंचे तो कार का अगला टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दलजिंद्र शर्मा, विशाल, सन्नी और गौरव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर डायल पुलिस 112 और थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है, साथ ही पटियाला में मृतकों के परिजनों को जानकारी दी गई। मरने वालों में दलजेंद्र शर्मा का दोस्त और एक रिश्तेदार बताया जा रहा है। घायलों के होश में न होने की वजह से मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में मरने वाले और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर ही मृतकों की पहचान हो पाएगी।
विज्ञापन

चीख-पुकार पर राहगीरों ने की मदद
जिस समय कार की डंपर से टक्कर हुई तो चीख-पुकार मच गई। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को कार से बाहर निकाला। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। क्षतिग्रस्त कार में एक व्यक्ति का शव भी फंसा रहा, जिसे बमुश्किल निकाला जा सका।

सहारनपुर बाईपास पर दुर्घटना में घायल लोग

सहारनपुर बाईपास पर दुर्घटना में घायल लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर बाईपास पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार में घायल व्यक्ति

सहारनपुर बाईपास पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार में घायल व्यक्ति- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed