फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Captured land worth about two and a half million

Saharanpur News: करीब ढाई करोड़ कीमत की जमीन पर कब्जा लिया

Thu, 23 Mar 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Captured land worth about two and a half million
सहारनपुर। नगर निगम की टीम ने शकलापुरी मार्ग पर गांव ज्ञानागढ़ के पास 1,280 वर्ग मीटर भूमि पर कब्जा लिया। साथ ही भूमि पर चहारदीवारी कराने के लिए जेसीबी से खोदाई भी शुरू करा दी। इसके अलावा भूमि पर नगर निगम की संपत्ति होने का बोर्ड भी लगाया गया है।
विज्ञापन

सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि उक्त भूमि कागजों में रास्ते की जमीन के रूप में दर्ज है। यह एक आसामी पट्टा था, जो साल 1998 में खत्म हो गया था, लेकिन उक्त भूमि पर ग्रामीणों का कब्जा चलता रहा। भूमि पर कॉलोनी काटने की तैयारी की जा रही थी, जिसके लिए वहां ईंटें डाली जा चुकी थी। शिकायत मिलने पर कुछ दिन पहले निगम के अधिकारी ईंटें जब्त कर नगर निगम ले आए थे।
विज्ञापन

बुधवार को जमीन पर कब्जा लेने की कागजी कार्रवाई पूर्ण की गई। भूमि से पूरी तरह कब्जा हटवा दिया गया है। जो व्यक्ति काबिज था उससे कागज दिखाने को कहा या तो वह नहीं दिखा सका। उन्होंने जमीन की कीमत करीब ढाई करोड़ रुपये बताई है। इस दौरान दौरान सहायक अभियंता दानिश नकवी, लेखपाल महेंद्र शर्मा, शिव कुमार सैनी, सोमपाल, प्रवर्तन दल के नरेश चंद, विक्रम, रणदीप, जगपाल, शिवकुमार, प्रवीण, प्रदीप, हेमराज, पंकज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed