फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates ran in the stadium to fulfill their dream

Saharanpur News: सपना पूरा करने के लिए स्टेडियम में दौड़े अभ्यर्थी

Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 27 Dec 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Candidates ran in the stadium to fulfill their dream
सहारनपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में अग्निवीर भर्ती रैली जारी है। सेना की वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए शुक्रवार को भर्ती रैली में 1196 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी के लिए शारीरिक परीक्षण हुआ। पांच जनवरी 2025 तक भर्ती रैली चलेगी।
विज्ञापन

सामान्य ड्यूटी श्रेणी के लिए बुलंदशहर, तहसील डिबाई, खुर्जा और रामपुर जिले तहसील टांडा, सवार, बिलासपुर, रामपुर, शाहबाद, मिलक के 1450 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। भर्ती में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों में उत्साह देखने को मिला। रात से ही युवाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने घंटाघर से अंबाला की ओर जाने वाले मार्ग पर बेरीकेडिंग की। एक तरफ से वाहनों को निकाला गया, जबकि दूसरी तरफ भर्ती रैली के अभ्यर्थी रहे। शुक्रवार सुबह दौड़ हुई। इसमें 1196 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई। इसके बाद दौड़ में सफल अभ्यर्थी जिग जैक, बैलेंस, बीम आदि की प्रक्रिया से गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- आज दमखम दिखाएंगे मेरठ के छोरे
अग्निवीर भर्ती रैली में शनिवार यानी आज मेरठ की बारी है। सामान्य ड्यूटी श्रेणी के लिए सेना ने मेरठ के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। मेरठ, सरधना, मवाना तहसील के अभ्यर्थी पहुंचेंगे।
------
-- क्या बोले अभ्यर्थी
- पदम सिंह ने बताया कि अग्निवीर बनने के लिए जज्बे से दौड़ लगाई। मुझे पूरी उम्मीद थी कि दौड़ में सफलता मिल जाएगी। पहले एक-दो राउंड तक गति धीमी रखी, लेकिन आखिरी राउंड में निर्धारित समय अवधि में नहीं आ पाया।
- वतन नायक का कहना है कि पिछले काफी समय से भर्ती की तैयारी कर रहा था। रात एक बजे लाइन में लग गया। सुबह दौड़ हुई, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगली बार और अधिक तैयारी से भर्ती में आऊंगा।
- सन्नी ने बताया कि सेना में जाने का सपना है। भले ही इस बार सफलता नहीं मिली, लेकिन अगली बार जब भी अग्निवीर सेना भर्ती होगी, फिर से परीक्षा पास की जाएगी।

- देव का कहना है कि मैंने कई महीने पहले ही अग्निवीर भर्ती रैली के लिए तैयारी शुरू कर दी थी। सुबह उठकर कई किलोमीटर दौड़ लगाई, लेकिन सेना की ओर से निर्धारित समय अवधि में दौड़ पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed