फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidates keeping in touch with voters on social media

सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से संपर्क करते रहे प्रत्याशी

Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Candidates keeping in touch with voters on social media
रूठे मतदाताओं को भी मनाने में जुटे रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में शनिवार शाम चुनाव प्रचार बंद होने के बाद सातों सीटों पर प्रत्याशी, राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं से संपर्क साधते रहे। सभी ने वायदे गिनवाने के साथ अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। वहीं, रूठे मतदाताओं को मानने में जुटे रहे। मतदान के लिए बूथों के प्रबंधन की भी रणनीति बनाई गई। प्रत्याशी कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं।
चुनाव प्रचार शनिवार शाम बंद हो गया। सोमवार सुबह से मतदान शुरू हो जाएगा। इस दौरान सातों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने ऑडियो क्लिप, वीडियो और फोन कॉल के जरिए मतदाताओं से संपर्क साधा है। प्रत्याशियों के अतिरिक्त भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। सभी राजनीतिक दलों ने एक हजार से अधिक व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इसके साथ ही फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी अकाउंट बनाकर लोगों से वोट मांगे हैं। रविवार को भी सोशल मीडिया के माध्यम से प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मतदाताओं से संपर्क करते रहे।
विज्ञापन

48 घंटे में हुए ज्यादा सक्रिय
कोरोना संक्रमण के देखते हुए राजनीतिक दलों ने चुनाव आयोग की बंदिशों के मद्देनजर पूर्व में ही सोशल मीडिया का सहारा लिया था। मतदान के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार बंद हो जाने पर प्रत्याशी, कार्यकर्ता व पदाधिकारी ज्यादा सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed