फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Candidate gets development done in Baba's school and wins

मिथक : प्रत्याशी बाबा के विद्यालय में कराता है विकास, मिलती है जीत

Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Candidate gets development done in Baba's school and wins
बाबा मोहन सिंह इंटर कालेज दल्हेड़ी का मुख्य गेट। संवाद
बड़गांव। पंचायत चुनाव को लेकर दावेदारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव में सभी गांव के अपने मुद्दे होते हैं। इन सबके बीच दल्हेड़ी गांव में अलग ही मिथक है। मैदान में उतरने वाले अधिकतर प्रत्याशियों का मानना रहता है कि बाबा मोहन सिंह के नाम से बने इंटर कॉलेज में विकास कार्य करा देंगे तो शायद उन्हें आशीर्वाद स्वरूप अधिक वोट मिलेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, दल्हेड़ी गांव को बाबा मोहन सिंह ने वर्ष 1744 संवत 1501 में बसाया था। दल्हेड़ी के मजरे मोहम्मदपुर गाड़ा सहित यहां पर करीब आठ हजार आबादी है। यहां कुल मतदाता 4475 हैं।
विज्ञापन

2175 के आसपास सामान्य जाति और बाकी अन्य बिरादरी के लोग हैं। दल्हेड़ी के बुजुर्गों ने वर्ष 1989 में गांव में पड़ बाबा मोहन सिंह के नाम पर कक्षा छह से आठ तक स्कूल बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल 12वीं तक संचालित है। 1995 में प्रधानी के मैदान में उतरीं सुरेंद्र देवी ने चुनाव में अनाप-शनाप खर्च पर रोक लगाते हुए यह पहल शुरू की थी। तभी ज्यादातर चुनाव बाबा मोहन सिंह इंटर कॉलेज के नाम से लड़े गए। अधिकतर चुनाव के दौरान यहां पर कुछ न कुछ विकास कराया जाता है। गांव की खासियत यह है कि चुनाव में मिठाई, शराब और अन्य को त्याग कर कॉलेज में विकास कार्य को प्राथमिकता दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed