फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   campaign to make golden card will run from today

आज से चलेगा गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान

Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
campaign to make golden card will run from today
सहारनपुर। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आज से विशेष अभियान शुरू हो रहा है, जो 30 सितंबर तक चलेगा। इसके तहत विभाग की टीमें जिले भर में शिविर लगाकर सूची में शामिल पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बनाएंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि जनपद में 1,37110 परिवार आयुष्मान भारत योजना की सूची में शामिल हैं, लेकिन इनमें से केवल 77,500 ही परिवारों के गोल्डन कार्ड बनाए जा सके हैं। इन परिवारों के सदस्यों की संख्या 2,25000 है। यानी इतने लोगों के गोल्डन कार्ड बने हैं। कार्ड बनाने में तेजी लाने के लिए शासन ने शिविर लगाने के आदेश दिए हैं। आदेशों के अनुपालन में आज से विशेष अभियान शुरू हो रहा है, जिसमें चिकित्सा विभाग के कर्मचारी गांव-गांव शिविर लगाकर सूची में शामिल परिवारों के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाएंगे। उन्होंने सूची में शामिल परिवारों से कार्ड बनवाने की अपील की। यह भी बताया कि आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बनाने के मामले में सहारनपुर प्रदेश में छठे स्थान पर है, जबकि इलाज देने के मामले में सातवां स्थान है। बैठक में नोडल अधिकारी डॉ. धर्मवीर सिंह, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रबंधक निशांत शर्मा, हिमांशु तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यहां बन रहे श्रमिकों के कार्ड
हाल ही में श्रम विभाग के 46,176 पंजीकृत श्रमिकों के नाम आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। इन लोगों के कार्ड एसबीडी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, सूचीबद्ध निजी अस्पताल, जनसेवा केंद्रों पर बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed