{"_id":"66dc9ac09c0ccd3baa0cefd3","slug":"campaign-launched-to-stop-smuggling-of-liquor-in-trains-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-130981-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ट्रेनों में शराब की तस्करी रोकने के लिए चला अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ट्रेनों में शराब की तस्करी रोकने के लिए चला अभियान
Sat, 07 Sep 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Sep 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। ट्रेनों में शराब की तस्करी रोकने को लेकर रेलवे पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पंजाब से आने वाली ट्रेनों का एक-एक कोच खंगाला गया।
पिछले दिनों न्यू जलपाईगुड़ी और जनसेवा एक्सप्रेस में शराब की तस्करी पकड़ी जा चुकी है। दो तस्कर भी पकड़े गए थे, जो हरियाणा से शराब लाकर बिहार में तस्करी करते थे। दोनों पंजाब के रहने वाले थे। शनिवार को आबकारी विभाग की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची और जीआरपी-आरपीएफ को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर आने वाले ट्रेनों की चेकिंग की। इस दौरान अंबाला-इंदौर और चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस के एक-एक कोच को चेक किया। चेकिंग के दौरान आबकारी निरीक्षक सेक्टर-एक शैलेंद्र कुमार, जीआरपी उप निरीक्षक तारिक वसीम आदि मौजूद रहे।