फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Campaign against single use plastic intensifies

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज

Thu, 13 Aug 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Campaign against single use plastic intensifies
-शुक्रवार के बाद सिंगल यूज प्लास्टिक मिलने पर लगेगा जुर्माना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। तीन दिन चलने वाले अभियान में निगम की टीमें दुकानों और रेहड़ियों से सिंगल यूज प्लास्टिक इकट्ठा करेंगी। उसके बाद यदि किसी दुकान पर सिंगल यूज प्लास्टिक मिली तो एक लाख रुपये का जुर्माना लगेगा।

नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि यह महाभियान शुक्रवार तक चलेगा। जिसके तहत 20 हजार मिट्रिक टन सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्रित कर रिसाइकलिंग के लिए हिमाचल भेजी जाएगी। इसके बाद यदि किसी व्यक्ति को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उस पर एक लाख रुपये तक जुर्माना भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक में ऐसे रासायनों का उपयोग किया जाता है, जिससे जमीन बंजर और भूगर्भीय जल विषैला हो जाता है। इसके अतिरिक्त प्लास्टिक में खाद्य पदार्थों के रखने और लाने व ले जाने से भी उक्त पदार्थों में असर आता है, जिसका सेवन करने से व्यक्ति को गंभीर बीमारियों की जकड़ में आ रहे हैं। यदि हम अपने बच्चों केे स्वस्थ भविष्य देना चाहते हैं तो सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना होगा। उन्होंने दुकानदारों से खुद ही सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने तथा यदि उनके पास सिंगल यूज प्लास्टिक है तो उसको निगम को सौंपने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed