फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cameras running in police stations, but the scope is less

थानों में चल रहे कैमरे, पर दायरा है कम

Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cameras running in police stations, but the scope is less
कोतवाली देवबंद के कार्यालय में लगा कैमरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे थानों लगाने के निर्देश दिए हैं। जनपद के 21 थानों में पहले से कैमरे लगे हैं, लेकिन इनका दायरा कम है। कार्यालय के अलावा कुछ थानों के परिसर में कैमरे लगे हैं। पूरी तरह कोई भी थाना कैमरों से लैस नहीं है।
विज्ञापन

जिले के थानों में लगे कैमरे सीसीटीएनएस लखनऊ से अटैच हैं। शहर के कोतवाली सदर बाजार में कार्यालय के अलावा परिसर में कैमरे लगे हैं। इसी तरह जनकपुरी थाने में भी परिसर व कार्यालय में लगे कैमरे चल रहे हैं। यही स्थिति कोतवाली मंडी, थाना कुतुबशेर, देेहात कोतवाली, नगर कोतवाली व महिला थाने की हैं। मगर, इन कैमरों का दायरा थानों के कार्यालय और परिसर तक सीमित है। थानों के मुख्यद्वार, हवालात, अर्दली रूम, मालखानों और बैरक में कैमरे नहीं हैं। इसी तरह देहात क्षेत्र के कोतवाली बेहट, कोतवाली देवबंद, कोतवाली गंगोह, थाना सरसावा, थाना चिलकाना, थाना बिहारीगढ़, थाना फतेहपुर, कोतवाली रामपुर मनिहारान, नानौता सहित सभी थानों में कैमरे लगे हैं। अब सुप्रीम और शासन के निर्देशानुसार थानों को पूरी तरह कैमरों से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन

गागलहेड़ी बना था आदर्श थाना
थाना गागलहेड़ी जिले का पहला आदर्श थाना सपा सरकार में घोषित हुआ था। उस समय ही इस थाने में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इसके बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद थाने को आइएसओ मानकों के अनुरूप प्रमाणित किया गया। इस थाने की काली नदी चौकी पर भी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है, जिनकी मदद से पुलिस को काफी सफलता भी मिली हैं। इसके साथ ही पुलिस के व्यवहार में भी सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन जगहों पर भी लगेंगे कैमरे
शासन के निर्देशानुसार थानों के मुख्य द्वार, हवालात, गलियारों, लॉबी, थाना प्रभारी कक्ष, हवालात के आसपास सहित पूरे थाने को कैमरों से लैस किया जाएगा। इनमें ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग युक्त कैमरे लगाए जाएंगे।

शासन के निर्देशानुसार बजट मिलने के बाद कैमरों का दायरा बढ़ाया जाएगा। जनपद के सभी 21 थानों के कार्यालयों और परिसरों में भी कैमरे लगे हैं। सर्कुलर मिलने के बाद से शासन के अनुसार व्यवस्था की जाएगी। - आकाश तोमर, एसएसपी

कोतवाली सदर बाजार कार्यालय में लगे कैमरे व कार्य करते पुलिसकर्मी

कोतवाली सदर बाजार कार्यालय में लगे कैमरे व कार्य करते पुलिसकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

कोतवाली सदर बाजार के कार्यालय में लगे कैमरे

कोतवाली सदर बाजार के कार्यालय में लगे कैमरे- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed