फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Calls are being made along with sending notices to defaulters

Saharanpur News: बकायेदारों को नोटिस भेजने के साथ किया जा रहा फोन

Sun, 03 Dec 2023 11:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Calls are being made along with sending notices to defaulters
- दो लाख उपभोक्ताओं पर 1800 करोड़ से अधिक का बकाया
विज्ञापन

- 15 दिसंबर तक चलेगा दूसरा चरण, उपभोक्ता ले सकते हैं लाभ
- अधिकारी बोले-बकायेदार जल्द कराएं पंजीकरण, मिलेगी अधिक छूट
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। एकमुश्त समाधान योजना में अधिक से अधिक बकायेदारों से बकाया जमा कराना है। इसके चलते विद्युत निगम के अधिकारी बकायेदारों को नोटिस भेजने के साथ ही उन्हें फोन भी कर रहे हैं। इसके बाद भी बकाया जमा कराने की रफ्तार काफी धीमी है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि बकायेदार जितना जल्दी पंजीकरण कराएंगे, उन्हें उतना लाभ मिलेगा।
एकमुश्त समाधान योजना आठ नवंबर से लागू है। इस योजना के तहत पहले चरण के पंजीकरण 30 नवंबर तक हुए थे। इसमें 46 हजार से अधिक बकायेदारों ने पंजीकरण किया था। रफ्तार इतनी धीमी रही कि 10 फीसदी लोग भी पंजीकरण कर पाए थे। अब ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने का दूसरा चरण चल रहा है। इसके पंजीकरण 15 दिसंबर तक होंगे। एक किलोवाट के घरेलू उपभोक्ता अगर 12 किश्तों में बकाया जमा करते हैं तो उन्हें 90 फीसदी की छूट मिलेगी। तीसरा चरण 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा। जिले में दो लाख से अधिक बिजली के बकायेदार हैं, जिन पर करीब 1800 करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। इस योजना में इतना बकाया वसूलना विद्युत निगम के अधिकारियों के सामने बड़ी चुनौती होगी।
विज्ञापन

- वर्जन
बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए नोटिस भेज रहे हैं। इसके अलावा जो बड़े बकायेदार हैं, उन्हें फोन भी किया जा रहा है। ओटीएस में पंजीकरण का दूसरा चरण चल रहा है। ऐसे में बकायेदार पंजीकरण कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। - संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed