{"_id":"650331a6d812b56d2000deb4","slug":"cable-box-burst-one-lakh-population-left-without-electricity-and-water-for-14-hours-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9495-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: केबल बॉक्स फटा, 14 घंटे बिजली-पानी को तरसी एक लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: केबल बॉक्स फटा, 14 घंटे बिजली-पानी को तरसी एक लाख की आबादी
विज्ञापन
पेपर मिल रोड पर फटा 33 केवीए लाइन का केबल बॉक्स
-पेपर मिल रोड पर 33 केवीए लाइन का केबल बॉक्स फटने से दो उपकेंद्र रहे बंद
-इनवर्टर तक दे गए जवाब, गर्मी में लोगों का रहा बुरा हाल, पानी के भटकते रहे लोग
-जनकनगर से जोड़कर दोपहर बाद चालू की गई बिजली, उसके बाद ही मिली राहत
फोटो समाचार -
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। पेपर मिल रोड पर 33 केवीए लाइन का केबल बॉक्स फटने से 14 घंटे तक एक लाख आबादी बिजली-पानी को तरसती रही। महानगर के दो बिजली उपकेंद्र पूरी तरह से बंद रहे। बिजली नहीं आने से इनवर्टर तक जवाब दे गए। गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा और पानी के लिए इधर से उधर भटके। दोपहर बाद दूसरे बिजली उपकेंद्र से जोड़कर आपूर्ति को सुचारु कराया गया।
पेपर मिल रोड स्थित 220 केवी का बड़ा बिजलीघर है। यहां से बिजली उपकेंद्रों को 33 केवीए लाइन आ रही है। बुधवार की रात करीब दो बजे पेपर मिल रोड पर आईआईटी रुड़की कैंपस के पास केबल बॉक्स अचानक से फट गया। इससे महानगर के घंटाघर और किशनपुरा उपकेंद्र बंद हो गए।
इससे जुड़े गोविंद नगर, रामनगर पठानपुरा, कोर्ट रोड, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, प्रताप मार्केट, देहरादून रोड, खानआलमपुरा, किशनपुरा पटरी, पुल जोगियान, बोमनजी रोड, तकिया आदि काॅलोनियों व बाजारों में बिजली नहीं आई। रात में तो लोगों को बिजली जाने का पता नहीं चला, लेकिन सुबह उठकर देखा तो उन्होंने अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिया। बृहस्पतिवार को कर्मचारी केबल बॉक्स को बदलने के लिए पहुंचे। जब तक बिजली आती तब तक लोगों के इनवर्टर बंद हो गए।
विज्ञापन
बिजली नहीं आने से पेयजल संकट भी गहरा गया। लोग हैंडपंप से पानी भरना पड़ा। यही नहीं गर्मी में लोगों का बुरा हाल रहा। दोपहर बाद करीब तीन बजे जनकनगर से घंटाघर व किशनपुरा को जोड़ा गया। इसके बाद जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो पाई। बिजली आई तो लोगों को भी राहत मिली।
-- -- -- -
रात में नहीं बदला केबल
बिजली अधिकारियों की अनदेखी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार रात करीब दो बजे केबल बॉक्स फट गया था, लेकिन कर्मचारियों ने ठीक करने की जहमत तक नहीं उठाई। आधी रात के बाद एक लाख की आबादी अंधेरे में डूबी रही। जिसके चलते उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।
-- -- --
-- वर्जन
पेपर मिल रोड पर आईआईटी रुड़की कैंपस के पास 33 केवीए लाइन का केबल बॉक्स फट गया था। इससे महानगर के घंटाघर व किशनपुरा बिजली उपकेंद्र बंद रहे। काॅलोनियों व बाजारों में बिजली बाधित रही। कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने केबल बॉक्स को बदला और बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
- संजीव कुमार, अधीक्षण अभियंता (शहरी), विद्युत निगम