फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Businessmen got themselves CCTVs

कारोबारियों ने खुद ही लगवाए सीसीटीवी

Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Businessmen got themselves CCTVs
सुरक्षा के लिए अपने स्तर पर कर रहे इंतजाम
विज्ञापन

घंटाघर चौक पर लगे हैं सीसीटीवी, पर काम नहीं करते
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर।
आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे काफी अहम हो गए हैं। इनकी मदद से अपराधियों और असामाजिक तत्वों को चिह्नित करना आसान होता है। इसे देखते हुए अधिकतर कारोबारी खुद ही प्रतिष्ठानों और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाने लगे हैं। कुछ साल पहले एक शोरूम में डकैती के बाद से कई बार व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की थी, मगर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने पर यह काम अब कारोबारी ही कर रहे हैं। वे अन्य व्यापारियों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि प्रमुख बाजारों में निगरानी के लिए 300 से 400 सीसीटीवी कैमरे की जरूरत है, लेकिन अधिकतर बाजारों और मार्गों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए गए हैं।
घंटाघर चौक पर सीसीटीवी कैमरे हैं, पर काम नहीं करते
सबसे व्यस्त रहने वाले घंटाघर चौक पर सीसीटीवी कैमरे तो लगाए गए हैं, लेकिन ये काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए चौक के पास से गुजरने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से कोई निगरानी नहीं हो पा रही है। कुछ माह पहले एक कंपनी ने कुछ सीसीटीवी कैमरे लगाकर ट्रायल किया था, मगर उसके बाद से इनकी ओर देखा तक नहीं।
विज्ञापन

प्रशासन थोड़ा साथ दें, हम पूरा सहयोग करेंगे
श्रीराम चौक व्यापारी एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश गक्क्ड़ और कपड़ा व्यापारी मनोज कुमार कहते हैं कि यदि पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलता तो सारा शहर सीसीटीवी कैमरे से कवर हो जाता है, इसलिए प्रशासन थोड़ा साथ दे तो वे पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनवर्टर के साथ लगवाएंगे सीसीटीवी कैमरे
नेहरू मार्केट के कारोबारी अमित आत्रेय बताते हैं कि वे प्रतिष्ठानों के साथ ही सड़क मार्ग पर निगरानी के लिए छह सीसीटीवी कैमरे लगवाने जा रहे हैं। इनवर्टर के साथ 24 घंटे संचालन की तैयारी की जा रही है। इस पर करीब 20 हजार रुपये का खर्च आएगा। अन्य व्यापारियों को भी प्रेरित कर रहे हैं।
वार्ता बहुत हुईं मगर बात नहीं बनी
मोबाइल कारोबारी विजय चावला कहते हैं कि सीसीटीवी कैमरे सुविधा के लिए पुलिस प्रशासन के अफसरों से कई बार वार्ता हुईं, मगर बात नहीं बनी। इसलिए व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को खुद ही कवर कर रहे हैं। आसपास के व्यापारियों को भी यही सलाह दी जा रही है।
सराफा कारोबारियों को प्राथमिकता मिले
कोर्ट रोड के सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल कहते हैं कि प्रतिष्ठानों में तो अपने स्तर पर व्यापारी सीसीटीवी कैमरे लगवाने लगे हैं, लेकिन प्रमुख मार्गों और चौराहों पर प्रशासन का सहयोग जरूरी है। सराफा कारोबारियों को तो सबसे अधिक सुरक्षा की जरूरत है।

10 से 20 हजार रुपये में लगाए जा रहे सीसीटीवी
सीसीटीवी कैमरे लगाने वाले राजीव कुमार बताते हैं कि 10 से 20 हजार रुपये के खर्च में प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा सकते हैं। इसमें चार से आठ कैमरों तक का सैट तैयार हो जाता है। कैमरे की क्वालिटी भी पहले से काफी अच्छी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed