Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Business Security Forum campaign continues in 762 local bodies of the state: Banwari Lal

प्रदेश के 762 निकायों में व्यापारी सुरक्षा फोरम अभियान जारी : बनवारी लाल

Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Business Security Forum campaign continues in 762 local bodies of the state: Banwari Lal
कार्यक्रम की खबर :
विज्ञापन

फोटो समाचार-
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि अवैध वसूली करने वालों की प्रदेश में खैर नहीं है। प्रदेश के सभी 762 स्थानीय निकायों में व्यापारी सुरक्षा फोरम अभियान चलाया जा रहा है।

नवादा रोड स्थित होटल के सभागार में उन्होंने प्रेसवार्ता की। कहा कि व्यापार मंडल की इकाइयों के माध्यम से व्यापारी सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। व्यापार मंडल के इस कार्यक्रम से अवैध वसूली करने वालों में भारी दशहत है। वह लखनऊ से चलकर इसी अभियान के तहत सहारनपुर आए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। सहारनपुर औद्योगिक एवं बड़ा शहर होने के नाते, इस तरह का धंधा खूब फल फूल रहा है।
विज्ञापन

इस तरह के कामों को करने वाले की पूरी जानकारी उन्होंने इकठ्ठा कर ली है। कहा कि व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री नवीन मक्कड़ के साथ भी ऐसा ही एक मामला हुआ है, जिसका मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। उन्होंने जिले के उच्च अधिकारियों से भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई कराने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री, डीजीपी एवं प्रमुख सचिव से भी मिलकर कठोर कार्रवाई का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed