{"_id":"65c2883536654c203b0ebb5e","slug":"buses-will-run-on-130-new-routes-of-the-division-notification-issued-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-117835-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दिन भर धूप निकलने के बावजूद गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दिन भर धूप निकलने के बावजूद गिरा तापमान
Wed, 07 Feb 2024 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 07 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दिन भर धूप निकलने के बावजूद मंगलवार को सर्दी का असर महसूस किया गया। सोमवार की तुलना में मंगलवार को न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिन मौसम के साफ रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है।
मंगलवार की सुबह से ही मौसम साफ रहा, लेकिन सर्दी एक दिन पहले की तुलना में अधिक महसूस की गई। दोपहर एक बजे तक खिली धूप रहने के बाद हल्के बादल निकल आए, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं रहे। इसके बाद शाम तक धूप रही। ऐसे में लोग अन्य दिनों की तुलना में अधिक संख्या में बाहर निकले। पार्काें और छतों पर लोग धूप सेकते नजर आए। न्यूनतम तापमान जो सोमवार को 7.8 डिग्री था वह गिरकर छह डिग्री पर आ गया। अधिकतम तापमान भी जो सोमवार को 18.2 डिग्री सेल्सियस था वह भी गिरकर 18 पर आ गया। मौसम विभाग ने पांच से छह दिन मौसम के साफ रहने का अनुमान जताया है। उधर, मंगलवार को जनपद का एक्यूआई 55 रहा। यानी जनपद की हवा प्रदूषण से मुक्त चल रही है।