फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Buses are roaming in the wedding, passengers are jostling on the roads

Saharanpur News: शादी में फेरे लगा रहीं बसें, सड़कों पर धक्के खा रहे यात्री

Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Buses are roaming in the wedding, passengers are jostling on the roads
सहारनपुर। शादियों का सीजन चल रहा है। प्राइवेट बसों के शादियों में जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को अंबाला रोड, घंटाघर सहित कई स्थानों पर लोग भटकते नजर आए। जब प्राइवेट बस नहीं मिली तो रोडवेज बस का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में लोगों को खासी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सहारनपुर से बड़गांव, बेहट, देवबंद और मुजफ्फरनगर रूट पर प्राइवेट बसों का भी संचालन होता है। इस समय जबरदस्त शादियां हो रहीं हैं। प्राइवेट बसें शादियों में बुक हैं। जिसकी वजह से सड़कों पर कम नजर आ रहीं हैं। बसों की संख्या कम होने से स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर सहारनपुर से बड़गांव, सहारनपुर से बेहट और देवबंद जाने वाले यात्री परेशान हैं।
विज्ञापन

30 से 40 मिनट खड़े होकर बसों का लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को लोग घंटाघर, अंबाला रोड, देहरादून चौक, जेवी जैन डिग्री कॉलेज चौक पर खड़े नजर आए। काफी इंतजार करने के बाद बस नहीं आई तो लोग रोडवेज बस अड्डों पर पहुंचे और वहां से गंतव्य जाने के लिए रोडवेज बसों का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed