फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bus stand did not start even after two weeks

यात्रियों की परेशानी से नहीं सरोकार

Thu, 03 Mar 2022 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bus stand did not start even after two weeks
सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित बस स्टैंड को नगर निगम द्वारा खाली कराए जाने के दो सप्ताह बाद भी न तो मानकमऊ से नया बस अड्डा संचालित हो सका और न ही शहर में बस स्टैंड के लिए नई जगह चिह्नित की गई। ऐसे में यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जो दुश्वारियों के बीच यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला रोड पर स्थित बस स्टैंड को दो सप्ताह पहले नगर निगम ने खाली कराकर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। क्योंकि, यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत कांप्लेक्स बनाया जाना है। नगर निगम द्वारा मानकमऊ में नए बस अड्डे के जगह दी थी, लेकिन परिवहन निगम ने यात्रियों की दिक्कत को देखते हुए बस अड्डा शिफ्ट नहीं किया परिवहन निगम शहर से ही बस अड्डा संचालित करने की मांग कर रहा है, लेकिन दो सप्ताह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इस मामले को लेकर मंडलायुक्त लोकेश एम. परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के साथ मंथन कर यात्रियों को परेशानी को दूर करने के निर्देश दिए थे, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी समस्या जस की तस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चल रही अस्थायी व्यवस्था, लग रहा जाम
परिवहन निगम दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी और रेलवे रोड से बसों को संचालित कर रहा है, जिस कारण घंटाघर पर जाम की स्थिति बन रही है और यात्रियों को भी दिक्कत उठानी पड़ रही है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार का कहना है कि मानकमऊ से बसें संचालित नहीं हो सकती है। यहां से गंगोह की तरफ तो बसें जा सकती है, लेकिन दिल्ली व मुजफ्फरनगर के लिए सर्किट हाउस मार्ग होकर जाना पड़ेगा। इस मार्ग पर इतनी जगह नहीं है कि शुगर मिल तिराहे से एक के बाद एक बसें मुड़ सकें। अभी बसें चुनाव ड्यूटी में लगी हैं, जब बसें वापस आएंगी तो मानकमऊ से बस अड्डा संचालित करने पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होगी। इसके साथ ही यात्रियों को मानकमऊ पहुंचने तक अधिक पैसा खर्च करना पड़ेगा। इसीलिए शहर में बस अड्डे के लिए भूमि तलाश की जा रही है।
बोले यात्री, चोटिल होने भी खतरा, जल्द हो समाधान
रेलवे रोड पर बसों के इंतजाम में खड़े जवाहर, सूर्य प्रताप, मोहम्मद मुस्तफा और मिंटू आदि यात्रियों का कहना है कि कारोबार व नौकरी के संबंध में उन्हें नियमित यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन अंबाला रोड बस स्टैंड बंद होने की वजह से कठिनाइयां झेलनी पड़ रही हैं। प्रशासन को यात्रियों की समस्या का समाधान करना चाहिए। बस अड्डा बंद होने की वजह से हरियाणा, पंजाब व उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें भी नहीं रुकती है, जिस कारण चलती बसों में यात्रियों को चढ़ना पड़ता है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है।

कर्मचारी भी परेशान, कट रहे चालान, करेंगे आंदोलन
उत्तर प्रदेश रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने यात्रियों और कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए शुक्रवार से आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन परिवहन निगम के अधिकारियों के कहने पर बृहस्पतिवार को प्रदेश अध्यक्ष चंद्र किरण के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने आरएम से मुलाकात की, जिन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि रेलवे रोड पर बसों का चालान किया जा रहा है, जिससे कर्मचारी भी परेशान है। घंटाघर पर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा है, जो यात्रियों मनमाने पैसे वसूल रहे हैं। बस अड्डे का मामला सबसे के लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने कहा कि अगर शुक्रवार तक समस्या हल नहीं निकला तो शनिवार से आंदोलन होगा। इस दौरान राकेश गुप्ता, सुधीर कुमार, ऋषिराज, ब्रह्मपाल, उदयवीर मौजूद रहे।

अंबाला रोड पर बसों में चढ़ती सवारी

अंबाला रोड पर बसों में चढ़ती सवारी- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड पर बसों का इंतजार करते यात्री

अंबाला रोड पर बसों का इंतजार करते यात्री- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed