{"_id":"5e2c97f48ebc3e4b350bb7cf","slug":"bus-service-restored-from-jadauda-panda-to-ambala-saharanpur-news-mrt4656384181","type":"story","status":"publish","title_hn":"जडौदा पांडा से अंबाला के लिए बस सेवा बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जडौदा पांडा से अंबाला के लिए बस सेवा बहाल
विज्ञापन
जड़ौदा पांडा से अंबाला के लिए बस सेवा बहाल
बड़गांव (सहारनपुर)।
क्षेत्रीय ग्रामीणों की लंबी मांग के बाद राज्य सड़क परिवहन निगम ने गणतंत्र दिवस पर जड़ौदा पांडा बड़गांव से वाया सहारनपुर के रास्ते अंबाला के लिए बस सेवा एक वर्ष बाद पुन: बहाल कर दी।
शनिवार को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बस सेवा को मगनपुर से वाया जड़ौदा पांडा व नानौता होते हुए अंबाला के पुन: शुरू कराने को हरी झंडी दे दी। यह बस सेवा के शुरू होने से जहां नौकरी पेशा व छात्रों, युवा तथा हरियाणा के मुलाना तक दवाई लेने जाने वाले पीड़ित ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। सुबह सात बजे जड़ौदा पांडा से चलकर बड़गांव के रास्ते वाया सहारनपुर जगाधरी के रास्ते अंबाला पहुंचेगी। ग्रामीणों की मांग के चलते देवबंद विधायक कुंवर बृजेश सिंह के प्रयासों के बाद विभाग ने पुन बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया है।
आरएम मनोज कुमार पुंड़ीर ने बताया कि प्रतिदिन यह बस सुबह सात बजे जड़ौदा पांडा बड़गांव से चलकर वाया सहारनपुर होते हुए जगाधरी के रास्ते सवा ग्यारह बजे अंबाला पहुंचेगी। दूसरी ओर निगम ने दूसरी बस मुजफ्फरनर के गांव मंगनपुर से जड़ौदा पांडा होते नानौता के रास्ते अंबाला पहुंचेगी। बड़ूली के पूर्व प्रधान बृह्मजीत सिंह, महेशपुर के प्रधान पप्पू उर्फ श्याम सिंह, सुरेंद्र राणा, रिषीपाल राणा, विरेंद्र सिंह, नेपाल सिंह आदि ग्रामीणों ने विधायक कुंवर बृजेश सिह और उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों का आभार जताया।