सहारनपुर। फीस माफी की मांग को लेकर अभिभावक संघर्ष समिति का धरना नौवें दिन भी जारी रहा।
बृहस्पतिवार को हकीकतनगर स्थित धरनास्थल अभिभावक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्कूल संचालकों के पुतले की शव यात्रा निकाली और कलक्ट्रेट तिराहे पर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक अभिभावकों और बच्चों का उत्पीड़न कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि की फीस जमा कराने का दबाव बना रहे हैं, जबकि लॉकडाउन की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है और अभिभावक तीन माह की फीस देने में सक्षम नहीं है। उनकी मांग है कि सरकार तीन माह की फीस माफ करवाए। इस दौरान अरविंद पॉलीवाल, राहुल, राजू सुखीजा, मोहम्मद अहमद, रणबीर चौधरी, रवि चौधरी, कुलदीप सिंह, संजय कुमार, शक्ति जयसवाल, मोहम्मद अलीम, मोहम्मद आमिर, रवि कुमार, राजकुमार कर्णवाल, सुरेंद्र कुमार, कार्तिक सागर, गौतम, इरशाद, मनीष, भूपेंद्र चौधरी मौजूद रहे।