फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burnt effigies of Power Corporation

व्यापारियों ने विद्युत निगम का पुतला फूंका

Sun, 20 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 20 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of Power Corporation
बिजली की अघोषित कटौती तथा सरचार्ज बढ़ने से नाराज अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विद्युत निगम का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराया। जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर अनिश्चित आंदोलन करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


संगठन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल विरमानी के नेेतृत्व में कोर्ट रोड पर इकट्ठा हुए व्यापारियों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। विरमानी ने कहा कि पर्याप्त बिजली नहीं मिलने की वजह से एक ओर जहां आमजन परेशान है, वहीं दूसरी ओर उद्योग और व्यापार भी चौपट हो रहा है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उन्हें दिन में दो से तीन घंटे मात्र बिजली मिल रही है, जबकि उद्योग चलाने के लिए दिन में कम से कम सात से आठ घंटे बिजली चाहिए। यदि शीघ्र ही सुधार न हुआ तो आंदोलन तेज होगा। महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान, जिला महामंत्री अनित गर्ग ने बिजली के बिल बढ़ाकर भेजने का आरोप लगाया। कहा कि जनता को बिजली मिल नहीं रही और विद्युत निगम लगातार रेट बढ़ाता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महानगर महामंत्री प्रवीण छाबड़ा, पंकज कालड़ा और रमन वर्मा ने सुधार न होने पर विद्युत निगम के दफ्तरों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। प्रदर्शनकारियों में राजकुमार कालड़ा, गुरमेहर सिंह, कृृष्ण नरुला, रजत मित्तल, रवि वैश्य, गौरव अरोड़ा, राहुल, बाल मुकुंद माहेश्वरी, पंकज बजाज, हिमांशु बजाज, मनोज जैन, मणिक चावला, मनीष, सौरभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed