फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burnt effigies of municipal

नगर निगम का पुतला फूंका

Mon, 08 Aug 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
Burnt effigies of municipal
पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में टूटी सड़कों और नालियों तथा हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने नगर निगम का पुतला फूंका। वक्ताओं ने निगम अफसरों पर जन समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


रविवार की सुबह व्यापारी कोर्ट रोड पर इकट्ठा हुए। यहां से जुलूस के रूप में नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घंटाघर पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निगम का पुतला फूंका।
विज्ञापन


प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि नगर निगम के अफसर जनता से वसूली करना जानते हैं, मगर सुविधाओं के नाम पर उनके पास कुछ नहीं है। शहर की तमाम सड़कें और नालियां टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रीट लाइटें या तो हैं नहीं और यदि हैं तो खराब पड़ी हैं। हाउस टैक्स दस से 40 गुना अधिक बढ़ा दिया गया है, जिससे लोगों का बजट बिगड़ा हुआ है। महानगर अध्यक्ष नरेश धीमान ने कहा कि जब ने नगर निगम बना है, तब से आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती हुई है।

आरोप लगाया कि निगम बनने का फायदा केवल निगम के अफसरों और कर्मचारियों को हुआ है। प्रवीण छाबड़ा, मनोज ठाकुर ने आरोप लगाया कि निगम में कोई भी काम बिना जेब गर्म किए नहीं होता है।


प्रदर्शनकारियों में रविकांत लूथरा, गुरमेहर सिंह, अश्वनी अरोड़ा, राजकुमार कालड़ा, रईस अहमद, मोहम्मद रफी, सुरेश मित्तल, तरुण अग्रवाल, अनिल छाबड़ा, तजिंद्र सिंह, सुमित ठक्कर आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed