फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   burnt effigies of BSP

बसपा प्रत्याशी का पुतला फूंका

Tue, 13 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 13 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
burnt effigies of BSP
बसपा नेता माजिद अली का पुतला फुंकते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इमरान हत्याकांड में अपराधियों को बचाने के प्रयास का आरोप लगाते हुए सोमवार को उसके परिजनों और मोहल्लावासियों ने देवबंद विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी माजिद अली का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। साथ ही उन्होंने उसके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी की। 
विज्ञापन


सोमवार को मोहल्ला पठानपुरा निवासी इमरान के परिजन और मोहल्लावासी घास मंडी में एकत्र हुए। उन्होंने बसपा नेता के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए उसके पुतले को आग के हवाले किया। जबकि शनिवार रात में भी लोगों ने कोतवाली पहुंचकर माजिद अली पर हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए रोष व्यक्त किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि माजिद अली ने इमरान के हत्यारोपियों को बचाने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इससे पुलिस को गुमराह किया जाता रहा। यदि माजिद इस मामले में पुलिस पर दबाव न बनाते तो मामले का खुलासा पहले ही हो जाता और इमरान की जान बच जाती। उन्होंने प्रशासन से माजिद अली के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वसीम, माठू खान, उमर दराज, अनस, अशोक, गय्यूर, सुधीर, नदीम, माजिद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सात सितंबर को इमरान को लबकरी गांव निवासी चार लोगों ने अगवा कर प्रेम प्रसंग के चलते उसकी हत्या कर दी थी। पांच दिन बाद इमरान का शव लबकरी गांव के रजवाहे की पटरी के समीप एक खेत में गड्ढे में दबा मिला। पुलिस ने इस मामले में एक युवती समेत करीब छह लोगों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया था। उधर, बसपा प्रत्याशी माजिद अली ने लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है।   


सांत्वना दी 
बसपा प्रत्याशी माजिद अली ने सोमवार को इमरान के घर जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। कहा कि उन्होंने दोषियों का पक्ष नहीं किया है। कुछ लोग बसपा को बदनाम करने के लिए अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने पीड़ित पक्ष को सहयोग का आश्वासन भी दिलाया। विधानसभा अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार, खुर्शीद आलम, सुभाष चंद्रा, नासिर अंसारी, मुस्तकीम, साजिद अली, इसम सिंह, जर्रार अंसारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed