फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burning flame of education in society honored

समाज में शिक्षा की लौ जलाने वाले सम्मानित

Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Burning flame of education in society honored
Retired teachers to honor - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में परिषदीय, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के वर्ष 2014-15 और 16 में सेवा निवृत्त हुए शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता वह अपने पूरे जीवन में शिक्षा की रोशनी करता रहता है।

जैन बाग में आयोजित सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय सिंह ने कहा कि शिक्षक ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन कर समाज में सम्मान हासिल करें।
विज्ञापन


शिक्षक ही बच्चों को सुधारने, उनके अच्छे संस्कार पैदा करने और शिक्षा से जोड़ने का काम करता है। संघ के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि शिक्षक वह मोमबत्ती है जो अपने आप जलकर दूसरों का प्रकाश देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख चौधरी नक्षत्रपाल पंवार ने कहा कि सेवा निवृत्त हुए शिक्षक अब समाज का मार्ग दर्शन करें यही उनकी सच्ची सेवा होगी। इस मौके पर सेवा निवृत्त हुए शिक्षकों को गीता- कुरान भेंट कर उन्हें शाल ओढाकर सम्मानित किया।


समारोह में संजय कुमार, सत्यपाल वर्मा, राजीव कुमार, पूर्ण सिंह, राकेश कुमार, नासिर अहमद, जयपाल सिंह, विनोद कुमार, अर्चना, शशीबाला आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन भानू भारद्वाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed