{"_id":"5af5e1d24f1c1bda408b48db","slug":"burn-the-young-person-alive-from-the-hiatus-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"उफ ! युवक के शरीर से उठने लगी आग, हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ ! युवक के शरीर से उठने लगी आग, हो गई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/सहारनपुर
Updated Sat, 12 May 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन के करंट से हुए हादसे के बाद मौके पर आए ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहारनपुर के तीतरो में काठे नदी के पास जंगल में नीचे लटकी हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक के शरीर में आग लग गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भी जेई के मौके पर न पहुंचने से ग्रामीणों में रोष है।
बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम ने जेई के खिलाफ कार्रवाई और मृतक के पिता को एक लाख रुपये की राशि का चैक सौंप कर ग्रामीणों को शांत किया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पीएम के लिए भेजा।
तीतरो थाना क्षेत्र के गांव कोलाखेड़ी निवासी जसबीर कश्यप का 22 वर्षीय पुत्र ललित कश्यप शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे गांव खानपुर अफगान से नल की नाल कंधे पर लाद कर काठे नाले के पास जंगल से गुजर रहा था। इसी दौरान नल की नाल जमीन से केवल पांच फीट ऊपर से जा रही हाईटेंशन के तारों में छू गई।
विज्ञापन
जोरदार करंट के साथ ही ललित के शरीर में आग लग गई। करंट का झटका इतना जबरदस्त था कि उसकी एक बांह शरीर से अलग हो गई तथा बाकी शरीर झुलस कर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक के शरीर में उठी लपटो को देख कर आस पास खेतों में काम करने वाले मजदूर उस ओर दौडे़, लेकिन किसी की हिम्मत आग बुझाने की नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
जेई प्रवीन कुमार को फोन किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला। इस पर ग्रामीणों में रोष पैदा हो गया। मामले की सूचना एसडीएम नकुड़ युवराज सिंह को दी गई तो वे मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शिकायत की कि जेई प्रवीन कुमार उपकेंद्र पर नहीं रहता। अक्सर मोबाइल भी बंद रहता है।
ग्रामीणों की मांग थी कि तारों को ऊंचा किया जाए। एसडीएम युवराज सिंह ने जेई के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन देकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत किया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पावर कार्पोरेशन के अफसरों को लिख कर लाइन को ऊंचा उठाने का काम कराएंगे। एसडीएम ने मृतक के पिता जसबीर सिंह को एक लाख रुपये की सहायता राशि का चेक दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया।