फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Burglars Break Lock of Closed House in Saharanpur, Steal Jewellery and ₹98,000 Cash

Saharanpur: 98 हजार की चोरी, बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

Fri, 06 Feb 2026 10:52 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: डिंपल सिरोही Updated Fri, 06 Feb 2026 10:52 PM IST
सार

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान कस्बे में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 98 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Burglars Break Lock of Closed House in Saharanpur, Steal Jewellery and ₹98,000 Cash
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर मनिहारान कस्बे के मोहल्ला इकराम में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

मोहल्ला इकराम निवासी अमजद ने बताया कि उसकी पत्नी दवाई लेने गई थी। बृहस्पतिवार की रात जब वह घर लौटा तो मकान के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। चोरों ने मकान में रखे लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण के साथ नकदी भी चोरी कर ली।

विज्ञापन


पीड़ित अमजद का कहना है कि चोर 98 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed