फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bumper wheat procurement: Saharanpur broke last year record, productivity and quality good

बंपर हो रही गेहूं खरीद : सहारनपुर ने तोड़ा पिछले साल का रिकाॅर्ड, उत्पादकता एवं गुणवत्ता अच्छी

Wed, 19 May 2021 07:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 07:58 PM IST
सार

जनपद में हो रही गेहूं खरीद ने 17 मई तक गत वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। अब तक जिले में 62269 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जबकि गत पूरे सीजन में 60000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।

विज्ञापन
Bumper wheat procurement: Saharanpur broke last year record, productivity and quality good
मंडी में आया गेहूं - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद ने गत वर्ष का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। पिछले वर्ष पूरे सीजन में जहां 60000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। वहीं, इस बार 17 मई तक ही 62269 मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है। खास बात ये है कि इस बार प्रति किसान गेहूं बेचने का औसत भी अधिक है। अभी एक महीने से अधिक समय तक गेहूं की सरकारी खरीद होनी है। 

विज्ञापन


 किसानों को फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश सरकार विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से गेहूं की सरकारी खरीद कराती है। इस बार प्रदेश सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित कर रखा है। गेहूं खरीद के लिए जनपद में 98 क्रय केेंद्र खोल रखे हैं।
विज्ञापन


इस बार गेहूं की उत्पादकता भी गत वर्ष से बेहतर है। इसके चलते सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने का प्रति किसान औसत भी पिछले वर्ष से अधिक है। पिछले सीजन में जहां प्रति किसान 33 क्विंटल गेहूं बेचने का औसत था। वह इस बार बढ़कर 36 क्विंटल प्रति किसान चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्पादकता एवं गुणवत्ता अच्छी
इस सीजन में जहां गेहूं की बढ़िया उत्पादकता है, वहीं गुणवत्ता भी अच्छी है। इसके चलते सरकारी क्रय केंद्रों के मानकों पर गेहूं खरा उतर रहा है। इस सीजन में अधिकांश गेहूं रोग रहित है। जिससे गेहूं की पैदावार अच्छी क्वालिटी की है।

जनपद में हो रही गेहूं खरीद ने 17 मई तक गत वर्ष का रिकार्ड तोड़ दिया है। अब तक जिले में 62269 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हो चुकी है, जबकि गत पूरे सीजन में 60000 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था। - प्रिंस चौधरी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी

एक नजर में जिले में गेहूं की सरकारी खरीद
गेहूं क्रय केंद्र               98
गेहूं खरीद                 62269 मीट्रिक टन
गत वर्ष कुल खरीद       60000 मीट्रिक  टन
 गेहूं बेचने वाले किसान  17213
खरीदे गए गेहूं का मूल्य   122.98 करोड़ रुपये
किया गया भुगतान        96.35 करोड़ रुपये

नोट: खाद्य विभाग के 18 मई के आंकड़ों के अनुसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed