फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bumper 89.96 percent voting for MLC

एमएलसी के लिए बंपर 89.96 फीसदी मतदान

Fri, 04 Mar 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 04 Mar 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bumper 89.96 percent voting for MLC
विधान परिषद की मुजफ्फरनगर-सहारनपुर सीट के लिए बृहस्पतिवार को हुए चुनाव में बंपर 89.96 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसी के साथ प्रत्याशियों की किस्मत भी मतपेटियों में बंद हो गई।
विज्ञापन


मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला सुबह से ही अलर्ट रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सफल मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में मतपेटियों के सुरक्षित पहुंचने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चला। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस बल के साथ ही सीआरपीएफ के जवान भी तैनात रहे। मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके अलावा स्टेटिक्स मजिस्ट्रेट ने भी मौके पर रहकर व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाई। यहां शहर से सटे बलियाखेड़ी और पुवांरका ब्लॉक के मतदाताओं ने नगर निगम परिसर में वोटिंग की।

यहां डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार, एसएसपी आरपीएस यादव, एसपी सिटी महेंद्र सिंह यादव, एएसपी सुनीति समेत अनेक अधिकारियों ने समय-समय पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। इस केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी नजर आई।

महिलाओं के लिए अलग और पुरुषों के लिए अलग कतार थी। अन्य सभी नौ ब्लॉकों का चुनाव ब्लॉक मुख्यालय के कक्ष संख्या एक में हुआ। अकेले सहारनपुर जिले में कुल 97.70 प्रतिशत मतदान हुआ, जो तीनों जिलों में सबसे अधिक रहा।

मतदान संपन्न होने के साथ ही सभी छह प्रत्याशियों की हार और जीत का फैसला भी मतपेटियों में कैद हो गया। मतगणना छह मार्च को जेवी जैन कॉलेज में सुबह आठ बजे से होगी।

समय के साथ बढ़ता गया मतदान प्रतिशत
विधान परिषद के लिए हुआ चुनाव समय के साथ बढ़ता गया। सुबह आठ बजे से दस बजे सहारनपुर में 10.08, मुजफ्फरनगर में 9.09 और शामली में 9 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल 9.09 फीसदी मतदान हुआ था। दस से 12 बजे तक सहारनपुर में 44 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 22.05 प्रतिशत और शामली में 46.28 प्रतिशत मतदान हुआ था।

कुल मतदान 37.59 फीसदी था। 12 बजे से दोपहर दो बजे तक सहारनपुर में 83.05 प्रतिशत, मुजफ्फरनगर में 75.43 प्रतिशत तथा शामली में 73.32 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुल मतदान 77.41 प्रतिशत था। गंगोह और साढौली कदीम में

शत प्रतिशत मतदान  ः सहारनपुर जनपद के सभी 11 ब्लॉकों में बंपर मतदान रहा। साढौली कदीम और गंगोह में शत-प्रतिशत मतदान रहा। पुवांरका और बलियाखेड़ी में कुल 396 मतदाता था, जिनमें से 388 ने वोट डाले। साढ़ौली कदीम में 170 में से 170 ने ही वोटिंग की।

मुजफ्फराबाद में 220 मतदाताओं में से 192 ने वोट डाले। देवबंद में 168 में से 147 ने वोट डाला। रामपुर मनिहारान में 137 में से 133 ने वोट डाले। नानौता में 136 में से 119 ने वोट डाले।

नागल में 165 में से 162 ने वोट डाले। गंगोह में 245 में से 245 ने ही वोटिंग की। नकुड़ में 212 में से 208 ने मतदान किया। सरसावा में 240 में से 233 मतदाताओं ने वोट डाले।


विधान परिषद चुनाव के तहत शहर से सटे ब्लॉक पुवांरका और बलियाखेड़ी का मतदान केंद्र नगर निगम में बनाया गया था। इसकी वजह से नगर निगम में अवकाश रहा। ऐसे में अनेक लोग अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम आना चाहते थे, जिन्हें गेट से ही बाहर भेज दिया गया।

डीएम ने बताया कि विधान परिषद का मतदान निष्पक्ष और शांतिपूर्वक करा लिया गया है। अब हमारा पूरा फोकस छह मार्च को होने वाली मतगणना पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed