{"_id":"5fbff41b8ebc3e9bb5431599","slug":"bulldozer-for-illegal-colonies-saharanpur-news-mrt512846049","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनियों पर प्राधिकारण का चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनियों पर प्राधिकारण का चला बुलडोजर
विज्ञापन

सहारनपुर। मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर कालोनी काटने वालों के खिलाफ सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई का अभियान शुरू किया है। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण की टीम ने होजखेड़ी मार्ग पर दो अवैध कालोनियों में निर्माण ध्वस्त कराए। वहीं, चिलकाना रोड पर भी काटी गई कालोनी में निर्माण को ढहा दिया।
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह और सचिव डीपी सिंह के निर्देश पर बृहस्पतिवार को अवर अभियंता पवन कुमार, मेट मदनपाल, सुभाष और अन्य लोग टीम के साथ होजखेड़ी रोड पर पहुंचे, जहां आठ बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृत के प्लाट काटकर कालोनी बसाई जा रही थी। टीम ने उक्त निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया। इसी रोड पर करीब 09 बीघा में अन्य कालोनी काटी जा रही थी, उस पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं, चिलकाना रोड पर करीब 04 बीघा भूमि पर अवैध कालोनी काटने के लिए मिट्टी भराव किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने उसे भी रुकवा दिया।