फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bulldozer Deployed Against Encroachments on Circuit House Road; Uproar Erupts in Protest

Saharanpur News: सर्किट हाउस रोड के अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विरोध में हंगामा

Thu, 02 Apr 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Apr 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer Deployed Against Encroachments on Circuit House Road; Uproar Erupts in Protest
सहारनपुर। सर्किट हाउस रोड के चौड़ीकरण के लिए सिंचाई विभाग, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, नगर निगम की संयुक्त टीम बुलडोजर लेकर जैसे ही अतिक्रमण ध्वस्त करने लगी, तभी लोग विरोध में उतर आए। उनका कहना था कि उन्हें और मोहलत दी जाए, जबकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना था कि अतिक्रमण पर पहले ही निशान लगाए जा चुके हैं। नोटिस देकर खुद अतिक्रमण हटाने को कहा जा चुका है, लेकिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। ऐसे में मजबूरन बुलडोजर लेकर पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

सर्किट हाउस रोड वीवीआईपी रोड है, जो वन-वे है। सड़क पर अतिक्रमण है, जिसकी वजह से अक्सर हादसे होते रहे हैं। दोनाें ओर की सड़कों पर लोगों ने अपनी घरों और दुकानों के चबूतरे और छज्जे निकाले हुए हैं। चूंकि इस मार्ग से अक्सर मुख्यमंत्री सहित अनेक वीवीआईपी गुजरते हैं। ऐसे में लंबे समय से इस मार्ग के चौड़ीकरण की जरूरत महसूस की जा रही थी। लोक निर्माण विभाग ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था, जिसकी मंजूरी मिलने के बाद से लोक निर्माण विभाग इस पर तेजी से काम कर रहा है। सड़क के दोनों ओर हुए अतिक्रमण को हटाने की कवायद करीब एक महीने से चल रही है। चूंकि सड़क के बीच से सिंचाई विभाग का रजबहा बह रहा है। ऐसे में सिंचाई विभाग द्वारा रबजहे की दोनों पटरियों की पैमाइश की गई थी, जिसमें दोनों ओर अतिक्रमण पाया गया था।
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण
संबंधित अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी करते हुए खुद ही अतिक्रमण हटा लेने को कहा था। समय सीमा खत्म होने के बाद भी लोगों द्वारा खुद अतिक्रमण न हटाने के बाद सिंचाई विभाग की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची। साथ में एसडीएम सदर सुबोध कुमार और अन्य अधिकारी, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और नगर निगम का प्रवर्तन दल भी रहा। उन्होंने जैसे ही चबूतरे और छज्जों पर वार करना शुरू किया तो संबंधित लोग विरोध में उतर आए और एतराज जताया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसकी वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इसके बावजूद अधिकारियों ने बुलडोजर की मदद से काफी हद तक अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीण जोशिया, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता धर्मेंद्र सिंह और संबंधित थाने की पुलिस भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed